रवनीत बिट्टू के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हो: निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू ने एक विवादित बयान देकर पंजाब के माहौल को खराब करने की कोशिश की है,जिसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से पंजाब के सभी जिला केंद्रों पर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष महिंदर पाल सैनी (राजा) के नेतृत्व में होशियारपुर में भी सांसद रवनीत बिट्टू का पुतला फूंका गया। इस मौके पर प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष व होशियारपुर के युवा मोर्चा प्रभारी एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, मुकेरिया जिला प्रधान संजीव मनहास, पूर्व मेयर शिव सूद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पठानिया, जिला महामंत्री विनोद परमार, मीनू सेठी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेल चौक में सांसद रवनीत बिट्टू के खिलाफ नारेबाजी की व पुतला फूंका। युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव बांटो और राज करो की नीति अपनाकर देश का माहौल खराब करने की कोशिश की है। जब एक तरफ देश के किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं तो कांग्रेसी नेता अपना खिसकता हुआ जनादेश बचाने और मीडिया में बने रहने के लिए अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं, जिससे पंजाब का माहौल खराब हो रहा है।

Advertisements

जिसे भाजपा युवा मोर्चा कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि सांसद रवनीत बिट्टू जिसे लोगों ने जीता कर लोकसभा भेजा ताकि वह लोगों की समस्या को हल करें, लेकिन अपनी जिम्मेदारी से मामले को सुलझाने की बजाय और राहुल गांधी को खुश करने के चक्कर में पंजाब के सिख भाईचारे को तार-तार करने की नापाक कोशिश की है। निपुण शर्मा ने बिट्टू को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज अगर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जिंदा होते तो अपने पोते की इस शर्मनाक बयान पर जरूर आंसू बहाते। निपुण शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय बेअंत सिंह ने पंजाब में आतंकवाद को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी और आतंकवाद को कुचलने में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से काम किया था, स्वर्गीय बेअंत सिंह ने उसकी सराहना की थी। लेकिन अफसोस की बात उन्हीं मरहूम नेता के पोते रवनीत बिट्टू ने लाशों के ढेर लगाने की बात कहकर पूरी पंजाबियत को शर्मसार कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी होशियारपुर की ओर से सांसद रवनीत बिट्टू के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत होशियारपुर के माननीय एसएसपी साहिब को दी गई है।

इस अवसर पर कमल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू,कृष्ण अरोड़ा, सतीश बावा,कैप्टन करण सिंह, सुरिंदर भट्टी,प्रदेश स्पोट्र्स सेल्ल अध्यक्ष रमन घई, विजय अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीति तलवार, कुलवंत कौर, बिंदु सूद, कमल वर्मा, जिंदु सैनी, चिंटू हंस, रजत शर्मा, अनिल हंस,अश्वनी गैंद, अमरजीत सिंह लाडी,रमेश ठाकुर,यशपाल शर्मा, अजय शर्मा, कर्मवीर बाली,अमित अंगरा, बृजमोहन शर्मा, सुनील दत्त पराशर,गगन बत्रा,स्वतंत्र कैंथ, सुनीता दुआ,अजय जैन,पलविंदर बजाज, कमल सैनी, विशाल सैनी, कृष्ण चौधरी, विशु परमार, खुश चौधरी, हैरी कुमार, दीक्षित आनंद, रघु ठेकेदार, कुर्बान मोहम्मद, हरीकृष्ण धामी,राज कुमार,पल्लवी, अंकुश चड्ढ, निपुण शर्मा, सोनिया शर्मा, रेखा शर्मा, मधु, सुनंदा, सुदेश कुमारी,विजय रानी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here