क्या सरकार ने चोरों को चोरियों का टैंडर दे रखा है? जनता मांगे जवाब: सुरेश भाटिया बिट्टू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पिछले दो माह से शहर में कानून व्यवस्था का दीवाला निकल चुका है। जिसके चलते घर व व्यापार कुछ भी सुरक्षित नहीं रहा। शहर के हालात देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे सरकार ने चोरों को चोरियां करने का कोई टैंडर दे रखा हो और इसी सवाल का जवाब जनता सरकार से मांग रही है।

Advertisements

यह बात जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू ने सिहरा सेनेटरी में चोरी और गुरुदत्त क्लॉथ हाउस में चोरी के प्रयास की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कही। भाटिया ने कहा कि शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन और सरकार की गलत पॉलसियां पूरी तरह से जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि जिस शहर से विधायक सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर आसीन हों और उनके शहर में कानून व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं कर सकते तो उन्हें विधायक पद पर भी बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि शहर में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का भी कोई लाभ नहीं हो रहा। शहर निवासी घर और बाहर 1 प्रतिशत भी सुरक्षित नहीं रहे और अब तो घर व दुकान दोनों ही सुरक्षित नहीं रहे। महिलाओं का घरों से निकलना दूभर बना हुआ है और उन्हें डर रहता है कि न जाने कब कोई झपटमार उनके गले की चेन या कान की बालियां न झपट कर भाग जाए।

इस मौके पर यशपाल शर्मा, अश्विनी कालिया व सुशील कुमार आदि ने भी सिहरा सेनेटरी के मालिक संदीप सिंह व अन्यों के साथ दुख व्यक्त करते हुए शहर में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर चिंता प्रकट की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here