रयात बाहरा इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोटेक्शन ऑफ़ वुमन फॉर हिंसा एक्ट 2005 पर वेबिनार आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रयात बाहरा इंजीनियरिंग कॉलेज के एप्लाइड साइंस विभाग ने ‘प्रोटेक्शन ऑफ़ वुमन फॉर हिंसा एक्ट 2005’ पर एक वेबिनार आयोजन किया गया। जिस में श्रीमती अपराजिता जोशी सी जे एम् कम सेकेटरी ज़िला घरेलू क़ानूनी सेवाओं के बारे में महिला के विरुद्ध हिंसा के बारे में बताया गया। उन्होंने ने कहा की महिला किसी भी रिश्तेदार, पुरुष पार्टनर (लिव इन रिलेशनशिप) और विवाह कर ले तो वह कानून में स्वीकार किया जाता हैं। जो महिला किसी भी रूप में घरेलू हिंसा, शारीरिक, आर्थिक, जिस्मानी और जुबानी, जो महिला ऐसे  अत्याचारों  को बर्दाश्त कर रही हैं वह कानून की मदद ले सकती हैं और संविधान में बताए गए ਅਤੇ अलग अलग धाराओं (धारा 14 और धारा 19) की मदद से शिकायत दर्ज करवा सकती हैं।

Advertisements

कोर्ट उसको प्रोटेक्शन आर्डर, रियाशी आर्डर, काउंसलिंग आदि सुविधाएं मुफ्त प्रदान सकती हैं, जो की एक महिला के लिए बहुत ही मददगार होगी। वेबिनार की शुरुआत डीन मोनिका ठाकुर के स्वागती भाषण से हुई। इस वेबिनार में सीएसइ/ आई टी, सिविल और मैकेनिकल शाखा के छात्रों ने भाग लिया। इस वेबिनार में प्रिंसिपल डा .एच .एस धामी के इलावा रोहित शर्मा, रुपिंदर कौर आदि शामिल हुए और डा. ज्योत्सना द्वारा धन्यवाद किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here