कांग्रेस ने आपातकाल लगा बिना कसूर लोगों को जेल में डाला: भारद्वाज

                
होशियारपुर, 1975 में देश की तत्कालीन कांग्रेसी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या कर आज के दिन देश में आपातकाल लगाया था। जिसे आज भी देश के लोग 25 जून को काले दिवस के रूप में मनाते हैं। उक्त बात भाजपा जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण वर्मा ने आपातकाल के दौरान बिना किसी जुर्म के जेल में बंद किए गए  श्री रमेश भारद्वाज को उनके घर जाकर सम्मानित करते वक्त कहीं। इस अवसर पर श्री रमेश भारद्वाज ने आपातकाल की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि 1975 में जब इमरजेंसी लगाई गई तो देश में अजीब सा माहौल बन गया था। 

Advertisements

देशभक्त लोगों को बिना किसी कसूर के जेलों में बंद कर दिया गया। प्रेस की आजादी छीन ली गई थी। सरकार की तानाशाही से जनता में दहशत का माहौल था। फिर भी लोग सरकार के आगे झुके नहीं और आखिर देशभक्त लोगों के आगे तानाशाही सरकार को हार माननी पड़ी। इमरजेंसी के बाद देश में हुए चुनावों में देश की जनता ने आपातकाल लगाने के रोष स्वरूप कांग्रेस पार्टी को करारा जवाब देते हुए सत्ता से बाहर कर दिया। श्री भारद्वाज ने कहा कि आज भी 25 जून को कांग्रेस सरकार की शहद्दत की यादें ताजा हो जाती है। जिसे देश के लोग कभी भूलेंगे नहीं ।  इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल कौर सैनी, युवा मोर्चा के रोहित सूद हनी, सूरज शर्मा, पर्यावरण प्रमुख अश्वनी शर्मा छोटा, शिवम ओहरी, पंडित जनक राज शर्मा, राहुल बग्गा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here