जनरल कैटिगरी वेलफेयर फेडरेशन की हुई बैठक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जनरल कैटिगरी वेलफेयर फेडरेशन की एक बैठक आज श्री ब्राह्मण सभा मे जिला प्रधान कपिल देव पराशर की अध्यक्षता में हुई | बैठक में पंजाब यूनिवर्सिटी के सैनेट का चुनाव लड़ रहे प्रभजीत सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए| जबकि  जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री गुरदासपुर मदन शर्मा, शिक्षा सुधार टीम होशियारपुर के इंचार्ज शैलेंद्र ठाकुर, प्रिंसिपल राजन अरोड़ा ,प्रिंसिपल धीरज वशिष्ट, प्रिंसिपल अश्विनी दत्ता, प्रिंसिपल डीके शर्मा तथा श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान मधुसूदन कालिया विशेष अतिथि के तौर पर बैठक में शामिल हुए | बैठक को संबोधित करते हुए प्रभजीत सिंह ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी को पंजाब से हड़पने की कोशिश की जा रही है | इसके अलावा कुछ दूरदराज के जिलों को पंजाब यूनिवर्सिटी से डी लिंक करने की योजना भी बनाई जा रही है | इसके अलावा पंजाब सरकार  यूनिवर्सिटी को केवल 20 करोड़ रुपए सालाना देती है|  जिसमें से सैलरी ,इंफ्रास्ट्रक्चर तथा रखरखाव किया जाना होता है| ऐसे में काम चलाना भी मुश्किल है |

Advertisements

उन्होंने बताया कि पिछले 5 साल के दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी के किसी भी कोर्स की फीस नहीं बढ़ने दी | उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि सेनेट के चुनाव हो | ताकि लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधि अपनी आवाज ना बुलंद कर सकें | सरकार चाहती है कि सभी सदस्य नामीनेट किए जाए | लेकिन हम सब ने मिलकर इसे रोकना होगा | यह तभी संभव है जब हम सेनेट में लोगों से जुड़े प्रतिनिधियों को चुनकर भेजेंगे | इससे पहले शिक्षा सुधार कमेटी के इंचार्ज शैलेंद्र ठाकुर, बलबीर सिंह सैनी, कपिल देव पराशर, लेक्चरर संदीप सूद, कृष्ण गोपाल मोदगिल, मनोज दत्ता तथा संजीव अरोड़ा ने संबोधित करते हुए सेनेट चुनाव में प्रभजीत सिंह का साथ देने की घोषणा करते कहा हमें  उस व्यक्ति को चुनकर भेजना चाहिए जो हमारी आवाज को तथा हमारी समस्याओं को ऊपर तक पहुंचा सके| इस मौके पर सरजू सूरी ,नील शर्मा, राजीव शर्मा, कृष्ण अरोड़ा, नरेश ठाकुर, आर सी मेहता, अशोक अबरोल ,कुलदीप मिन्हास, गुरुदेव प्रसाद आदि भी उपस्थित थे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here