Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur मंगलवार से सिविल अस्पताल में अधिकारियों के खिलाफ लगाएंगे पक्का मोर्चा: दिनेश...

मंगलवार से सिविल अस्पताल में अधिकारियों के खिलाफ लगाएंगे पक्का मोर्चा: दिनेश पप्पू/वरिंदर बद्धण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बहुजन समाज पार्टी के सदस्यों की बैठक प्रदेश सचिव दिनेश पप्पू की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर दिनेश पप्पू ने कहा कि सिविल अस्पताल में निजी अस्पताल के डाक्टरों को सिविल अस्पताल में बैठकर लूट का मौका प्रदान करने वाले फैसले के खिलाफ मंगलवार 28 फरवरी से अस्पताल में अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक तो पहले ही गरीबों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं तथा सरकार के अधिकारी इनमें सुधार करने की बजाए गरीबों की और लूट का मौका प्रदान कर रहे हैं।

Advertisements

दिनेश पप्पू ने कहा कि दुख की बात है कि अधिकारियों द्वारा मिलीभगत करके लिए गए इस फैसले के खिलाफ किसी की जुबान नहीं खुली। उन्होंने कहा कि जिस अस्पताल को सिविल अस्पताल में बैठकर गरीबों की लूट का मौका प्रदान किया जा रहा है, उसकी लूट से सभी वाकिफ हैं तथा उस पर कार्यवाही के स्थान पर उसके साथ सांठगांठ करके सेवा के नाम पर लूट का मौका देना गरीबों के साथ अन्याय है। क्योंकि अमीर लोग तो बड़े-बड़े अस्पतालों में इलाज करवा लेते हैं लेकिन गरीब लोगों के लिए सिविल अस्पताल तथा डिस्पैंसरियां ही सहारा हैं। इस मौके पर शहरी प्रधान वरिंदर बद्धण ने कहा कि होशियारपुर के सिविल सर्जन तथा एसएमओ ने गरीबों से उनका हक छीनने का प्रयास किया है। इसलिए ऐसे अधिकारियों को होशियारपुर में ही नहीं बल्कि विभाग में काम करने का अधिकार नहीं है।

इसलिए पंजाब सरकार को चाहिए कि वह इसकी जांच करवाए और इन अधिकारियों को यहां से बदला जाए। अगर सरकार ने इस बारे में कोई ठोस फैसला न लिया तो बसपा द्वारा संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर सतीश पाल, नसीब चंद प्रधान श्री गुरु रविदास सभा कमालपुर, जेठी, आकाश मित्तल, अनमोल ठाकुर, सुक्खा राम तथा इशू आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here