
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। चौधरी बलबीर सिंह पब्लिक स्कूल होशियारपुर का सीबीआई बारहवीं कक्षा के परिणाम में सेजल गुप्ता ने नान मैडिकल में 94 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। इस मौके पर पिता मनीश गुप्ता व माता कुशा गुप्ता तथा भाई ने सेजल गुप्ता का मुंह मीठा करवाकर इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेजल की इस उपलब्धि के लिए उसका स्कूल व अध्यापक बधाई के पात्र है जोकि हर एक विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करवाते हैं।













