सिद्धू में अगर हिम्मत है तो अपनी सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों पर करें कार्रवाई: डॉ सुभाष शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू में अगर हिम्मत है तो अपनी सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों पर कार्रवाई करके पंजाब की जनता को इंसाफ दिलाए।उक्त विचार प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ सुभाष शर्मा ने होशियारपुर में जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित जिला कार्यकारिणी बैठक में कही।बैठक के शुभारंभ में जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने पार्टी नेतृत्व व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।इसके बाद जिला इकाई की ओर से महामंत्री मीनू सेठी ने राजनीतिक प्रस्ताव के रूप में मोदी सरकार के बेमिसाल सात साल व पंजाब में कांग्रेस की दमनकारी सरकार के खिलाफ पेश किया।इस राजनीतिक प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से उनका अनुमोदन किया।

Advertisements


इस मौके पर डॉ शर्मा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कैप्टन सरकार के मंत्रियों ने पंजाब के खजाने पर काली नजरें डाल पंजाब को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया।कैप्टन सरकार के ज्यादातर मंत्री घोटालों में लिप्त है,जिससे जनता अब 2022 में अपना हिसाब लेगी।उन्होंने कहा मंत्री साधू सिंह धर्मसोत,सुंदर शाम अरोड़ा,चन्नी आदि मंत्रियों पर घोटालों के आरोप लग रहे है लेकिन कैप्टन या कांग्रेस पार्टी अपने चहेतों पर कार्रवाई करने से पीछे हट गई।बेअदबी मामले में भी कैप्टन सरकार ने किस तरह सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया,सबके सामने है।


डॉ शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कृषि कानून लाए, लेकिन किसानों की आड़ में अपनी गन्दी राजनीति खेलने वाली विपक्षी पार्टियां किसानों को गुमराह कर रही है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि कृषि क़ानून रद्द नही होंगे लेकिन किसानों को पूरा अधिकार है वह कानून में संशोधन कर लें।जिसके लिए केंद्र सरकार के दरवाज़े हर समय खुले है।डॉ शर्मा ने कार्यकर्ताओं को कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा बढ़िया प्रदर्शन करेगी और पंजाब को विकास की नई राह पर लेकर जाने का काम भी करेगी।उन्होंने कहा कि किसानों की आड़ में कांग्रेस के गुंडे जो अराजकता का माहौल पंजाब में बना रहे है,उस आग से कांग्रेस खुद अपने हाथ जला बैठेगी।


इस मौके पर पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पंजाब को नया कॉमेडियन मिल गया है।जिससे अब कांग्रेस के साथ साथ पंजाब की जनता का भी मनोरजंन होगा।सूद ने कहा कि कांग्रेस लड़ाई अब कमरे से निकल कर सड़क पर आ गई है जिससे साफ साबित हो गया कि इन्हें पंजाब की जनता का कोई ख्याल नही है।भाजपा के बढ़ते जनाधार से बौखला कर कांग्रेस ने भाजपा के नेताओ व कार्यक्रमों को टारगेट करना शुरु कर दिया जोकि निदनीय है। भाजपा कार्यकर्ता अब इन पंजाब विरोधी ताकतों से अच्छे से निपटेगी और किसी भी सूरत में पंजाब की अमन-शांति भंग नही होने देगी।


प्रदेश आईटी सेल को-कन्वीनर प्रतीक आहलूवालिया ने कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा सोशल मीडिया में मोदी सरकार की छवि धूमिल करने के लिए झूठ का सहारा लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है,परन्तु पंजाब की जागरूक जनता इस झूठे भ्रम में नही फंसने वाली है। आहलूवालिया ने कहा कि भाजपा के आईटी योद्धाओं के साथ साथ सभी कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार द्वारा सिख समाज के हित में किए गए कार्यों के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत करवाना चाहिए।ताकि विरोधियों द्वारा किए गए भ्रामक प्रचार में न फंस सके।इस मौके पर जिला होशियारपुर के पदाधिकारियों के इलावा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों,मण्डल व मोर्चा अध्क्षयों समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बैठक में भागीदारी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here