केंद्रीय कर्मियों का 3% डीए बढ़ाकर सरकार ने लगाया मरहम: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण द्वारा जारी प्रैस नोट में मोदी सरकार द्वारा डी.ए  को 28 % से बढ़ा कर 31% करने की घोषणा को स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद किया। सूद ने कहा कि कोरोना तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से महंगाई काफी बढ़ गई है। उसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों  के हित में दिवाली की सौगात के रूप में  डी.ए में 3% वृद्धि की घोषणा की  है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों  को अब  28% की बजाय 31%  डी.ए मिलेगा। पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाते हुए सूद ने कहा कि पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों के पे कमीशन लागू करने समेत सभी मसले सुलझाने में  असफल रही है। सूद ने कहा  कि केंद्र की तर्ज पर पंजाब सरकार  को भी अपने कर्मचारियों की मुश्किलों पर ध्यान देते हुए तुरंत डी.ए  बढ़ाने की घोषणा करनी चाहिए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here