राणा गुरजीत ने भूमि एवं जल संरक्षण विभाग और तकनीकी शिक्षा विभाग के 54 अधिकारियों को पदोन्नति संबंधी पत्र सौंपे

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के भूमि एवं जल संरक्षण विभाग और तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के मंत्री राणा गुरजीत सिंह द्वारा भूमि एवं जल संरक्षण विभाग और तकनीकी शिक्षा विभाग के 54 अधिकारियों को पदोन्नति संबंधी पत्र सौंपे। आज यहाँ पंजाब भवन में एक सादे समारोह में भूमि एवं जल संरक्षण विभाग के 27 और तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के 27 अधिकारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नति के लिए पत्र सौंपे गए। गौरतलब है कि भूमि एवं जल संरक्षण विभाग में 1 भूमि पाल, 3 उप मंडल भूमि रक्षा अधिकारियों और 23 भूमि रक्षा अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है, जबकि तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के 8 अधिकारियों को बतौर प्रमुख विभाग कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग, 10 अधिकारियों को बतौर प्रमुख विभाग मकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग और 9 अधिकारियों को बतौर इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में पदोन्नति दी गई है।
पदोन्नत हुए अधिकारियों को बधाई देते हुए विभाग के मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि हरेक सरकारी अधिकारी और कर्मचारी की पदोन्नति समय पर होनी चाहिए, क्योंकि इससे उनका उत्साह एवं मनोबल बढ़ता है। उन्होंने पदोन्नत हुए अधिकारियों को अपनी जि़म्मेदारी को राज्य के प्रति और अधिक समर्पित होकर निभाने के लिए कहा। उन्होंने आशा अभिव्यक्त की कि सभी पदोन्नत हुए अधिकारी पंजाब की बेहतरी के लिए काम करेंगे। इस मौके पर तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास गर्ग, भूमि एवं जल संरक्षण विभाग के अतिरिक्त सचिव राहुल गुप्ता, पी.टी.यू. के वी.सी. जसप्रीत गिल, मुख्य भूमि पाल पंजाब, स. मोहिन्दर सिंह, मंडल भूमि रक्षा अधिकारी जी.एस. ढिल्लों, अतिरिक्त निदेशक स. मोहनवीर सिंह, उप निदेशक स. जसपाल सिंह के अलावा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here