5 राज्यों में 7 चरणों में होंगे चुनाव, पंजाब में 14 फरवरी को होगा मतदान, रिजल्ट 10 मार्च को

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। शनिवार को बाद दोपहर चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में 7 चरणों में चुनाव होगा। सभी राज्यों के चुनावों के नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे। वहीं अगर पंजाब विधानसभा चुनाव की बात करें तो चुनाव दूसरे चरण में यानि कि 14 फरवरी को होगा। चुनाव नोटिफिकेशन 21 जनवरी को जारी होगा। पंजाब में नामिनेशन 28 जनवरी तक किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी को, जबकि नामांकन वापस 31 जनवरी तक लिया जा सकेगा। मतदान 14 फरवरी को होगा। पंजाब में कुल मतदाता कुल 21275066 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें सर्विस वोटर 10163 और एनआरआई वोटर 1601 हैं। राज्य में पोलिंग स्टेशनों की संख्या 24689 है। 15 जनवरी 2022 तक किसी भी रोड शो, पदयात्रा, साइकिल रैली, बाइक रैली और जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव आयोग स्थिति की समीक्षा करेगा और बाद में नए निर्देश जारी किए जाएंगे। सभी चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर माना जाएगा और सभी पात्र अधिकारियों को प्रीकोशनरी डोज लगाई जाएगी। 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पाजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि देश में 5 राज्यों की 690 विधानसभाओं में चुनाव कराए जाएंगे। इस बार पंजाब के सभी 24689 पोलिंग स्टेशनों पर वेब कास्टिंग होगी।इस बार चुनाव में नामांकन के लिए आनलाइन सुविधा भी दी गई है। मतदान का समय भी इस बार एक घंटे और बढ़ा दिया गया है।
राजनीतिक दलों के लिए गाइडलाइंस
सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके अलावा दलों को अपने उम्मीदवारों की आपराधिक रिकॉर्ड की घोषणा करनी होगी। उम्मीदवार को भी अपना आपराधिक इतिहास बताना होगा। यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में 40 लाख रुपए हर कैंडिडेट खर्च कर पाएगा। मणिपुर और गोवा में यह खर्च सीमा 28 लाख रुपए होगी।
5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का शेड्यूल
पहला चरण-10 फरवरी-उत्तर प्रदेश
दूसरा चरण- 14 फरवरी
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा
तीसरा चरण-20 फरवरी-उत्तर प्रदेश
चौथा चरण-23 फरवरी-उत्तर प्रदेश
पांचवा चरण-27 फरवरी-उत्तर प्रदेश, मणिपुर
छठवां चरण-3 मार्च उत्तर प्रदेश, मणिपुर
सातवां चरण-7 मार्च-उत्तर प्रदेश

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here