Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal हमीरपुर:एसपी रेजीडेंस से डेढ़ किलोमीटर दूर चल रही थी अवैध शराब...

हमीरपुर:एसपी रेजीडेंस से डेढ़ किलोमीटर दूर चल रही थी अवैध शराब फैक्ट्री

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। मंडी जिला में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद गठित एसआईटी ने हमीरपुर जिला के गरने दा गलू के पास शराब का अवैध बॉटलिंग प्लांट पकड़ा है। एक फैक्ट्री के रूप में यहां अवैध शराब तैयार होती थी और बोटलिंग कर प्रदेश के अन्य जिलों में भेजी जाती थी। यह स्थान एसपी रेजीडेंस से  करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित है। डीजीपी संजय कुंडू  द्वारा जारी विस्तृत प्रेस नोट में बताया गया है कि  मंडी जिला में गिरफ्तार चार आरोपियों की पूछताछ के बाद वीरेंद्र कालिया और रोहिन डोगरा के नेतृत्व में हमीरपुर में एसपी रेजीडेंस से डेढ़ किलोमीटर दूर गरने दा गलू में एसआईटी ने दबिश दी।  मौके से  छः हजार से ज्यादा अवैध देशी शराब से भरी बोतल, खाली बोतलें, 2500  होलोग्राम , खाली पेटियां , पांच प्लास्टिक की टंकिया, सात पेटी बोतलों के ढक्कन, नौ प्लास्टिक  ड्रम, 136  संतरा शराब के स्ट्रिप्स, एक जेरिकेन सुगंधित फ्लेवर स्टिकर्स, दो प्लास्टिक ट्यूब, दो बोतल सीलिंग मशीन, डिस्टिल्ड वाटर, हाइड्रोमीटर, थर्मोमीटर, बोतल फिलिंग मशीन बरामद की गई।

Advertisements

परवीन पुत्र दिले राम गांव पन्याला से कड़ी पूछताछ जारी है।  एनआईटी के पास रेनबो कैफे भी संदेह के घेरे में । संजय कुंडू के अनुसार अलीगढ़ के दो प्रवासी सन्नी पुत्र  अशोक कुमार निवासी भवानीगढ़ तथा पुष्पिंद्र पुत्र ऋषिपाल  के अलावा पालमपुर निवासी गौरव मिन्हास बॉटलिंग प्लांट में इन्वॉल्व हैं । गौरव मिन्हास उर्फ गौरु के पालमपुर निवास पर छापामारी के दौरान 25 लाख रुपए कैश बरामद हुआ है । गौरव मिन्हास की इन्वेस्टिगेशन के दौरान पता चला है कि अवैध संतरा वीआरवी फूल्स देशी शराब की  450 पेटी कांगड़ा जिला में, 145 ऊना जिले में, 120 पेटी हमीरपुर जिला में, 535 बिलासपुर जिला में तथा 150 पेटी अवैध शराब मंडी जिला में भेजी जा चुकी है। मामले में एसआईटी अभी तक  किंगपिन  गौरव उर्फ गौरू का नाम प्रमुख रूप से आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here