शहर वासियों का कर्ज कभी नहीं चुका सकता, सेवादार हूं और रहूंगा: सुन्दर शाम अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार में जुटे मौजूदा विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी सुन्दर शाम अरोड़ा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनता के प्यार और सहयोग के लिए अरोड़ा ने जहां सभी का आभार व्यक्त किया वहीं कहा कि वह शहर निवासियों का कर्ज कभी नहीं उतार सकते, जिन्होंने दो बार उन पर विश्वास जताया और एक बार फिर उन्हें सेवा का मौका देने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि होशियारपुर शहर पर संतों की विशेष कृपा है और उनकी व शहर निवासियों के आशीर्वाद से ही वह शहर के विकास को नई दिशा देने पर सफल हो पाए हैं तथा भविष्य में भी वह अपने संकल्प के तहत कार्यरत रहेंगे।

Advertisements

अरोड़ा ने जनता से रूबरू होते हुए कहा कि उन्होंने शहर की बेहतरी के लिए जनता के सहयोग से बहुत सारे विकास कार्य किए हैं तथा कई कार्य करने बाकी हैं। जो आने वाले समय में जनता के आशीर्वाद से हर हाल में पूरे किए जाएंगे ताकि हमारा शहर देश ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर ऊभरे। अरोड़ा ने कहा कि वह जनसेवक हैं और जनसेवक बनकर ही रहना चाहते हैं तथा आज वह जिस भी मुकाम पर पहुंचे हैं वह शहर निवासियों की ही देन है। इसलिए वह शहर निवासियों के कर्जदार हैं और रहेंगे तथा शहर को और विकसित करवाकर वह इस कर्ज को उतारने का प्रयास करते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने शहर की भलाई के लिए लोगों के सुझाव लिए और उन पर कार्य करने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here