Friday, October 23, 2026
Home Himachal हमीरपुर कॉलेज के अक्षय और शुभम करेंगे हिमाचल विश्वविद्यालय खो-खो टीम का...

हमीरपुर कॉलेज के अक्षय और शुभम करेंगे हिमाचल विश्वविद्यालय खो-खो टीम का प्रतिनिधित्व

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के दो छात्रों का चयन नॉर्थ ज़ोन अंतर- विश्वविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह जानकारी राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार वर्मा ने दी। उन्होंने बताया  कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की खो-खो टीम के चयन हेतु राजकीय महाविद्यालय अर्की में 20 फरवरी को  ट्रायल हुए।  इसमे हिमाचल प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के  लगभग 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

Advertisements

डॉ. वर्मा ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के दो छात्रों अक्षय कुमार तथा शुभम ठाकुर का चयन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय , शिमला की खो-खो की टीम के लिए हुआ है। यह नॉर्थ ज़ोन अंतर- विश्वविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता 23 फरवरी से डीएवी यूनिवर्सिटी  जलंधर में होगी। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की प्रचार्या डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय खो-खो टीम में चयनित खिलाड़ियों अक्षय कुमार तथा शुभम ठाकुर, उनके प्रशिक्षक स्वरूप राणा तथा डॉ. पवन कुमार वर्मा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here