कांग्रेस का 6 महीने का राज धोखे के सिवाये कुछ नही: आलोक

होशियारपुर,(द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट- अरविन्द शर्मा : कांग्रेस का 6 महीने का राज प्रदेश वासियो के लिए महांधोखा साबित हुआ है। उपरोक्त शब्द भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्वी मंडल के अध्यक्ष आलोक ने आज पूर्वी मंडल की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहे।
उस मौके पर आलोक ने कहा कि युवा वर्ग नौकरियां और समार्ट फोन के झांसे में आकर कांग्रेस वोट दे बैठा था। आज वही युवा कांग्रेस की नकारातमक स्थिति के चलते कांग्रेस के खिलाफ उठ खड़ा हुआ है। उन्होने कहा कि कांग्रेस के 6 महीने जिस में पंजाब 20 साल पीछे चला गया। इन नाकामियों के खिलाफ भाजपा की तरफ से दिए जाने वाले धरने में सभी नौजवान युवा मोर्चा के नेतृत्व में एकत्रित होंगे।
उन्होंने कहा कि यह धरना सोई हुई कांग्रेस को लोगों की समस्याएं बताने के लिए दिया जाएगा। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्वी मंडल के महासचिव हरप्रीत सेठी, धीरज कुमार, मनी पुलिस लाईन, मोहित, भावेश धवन, रीतेश, अंशुल,पारस आदि भी उपस्थित थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here