Monday, October 26, 2026
Home National बेटे की मौत के 2 महीने बाद मशहूर अभिनेता शिव कुमार सुब्रमण्यम...

बेटे की मौत के 2 महीने बाद मशहूर अभिनेता शिव कुमार सुब्रमण्यम की मौत, छोटे पर्दे से हासिल की थी प्रसिद्धी

मुंबई (द स्टैलर न्यूज़) : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और स्क्रीन राइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम का रविवार देर रात निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे बॉलीबुड में शोक की लहर है। उनकी मौत से दो महीने पहले ही उनके बेटे जहान (उम्र 15 साल) की ब्रेन ट्यूमर के कारण मौत हो गई थी।

Advertisements

सुब्रमण्यम ने फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे पर भी अपना नाम चमकाया था। उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी टीवी शो ‘मुक्ति बंधन’ से मिली, जिसमें उन्होंने ईश्वरलाल मोतीलाल विरानी (मिस्टर आईएम विरानी) की भूमिका निभाई थी। वहीं, इसके लिए उन्हें इंडियन टैलीविजन एकैडिमी अवॉर्ड में बैस्ट एक्टर इन नैगेटिव रोल का अवॉर्ड भी मिला था।
आपको बता दें कि शिव कुमार सुब्रमण्यम टैलीविजन शो ‘किस्मत’ और ‘प्रधानमंत्री: आज के भारत की कहानी’ का भी हिस्सा रहे थे। वहीं, आखिरी बार वह 2021 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरश्वर’ में सान्या मल्होत्रा के साथ दिखाई दिए थे। वहीं, इसके अलावा उन्होने ‘रॉकी हैंडसम’, ‘हिचकी’, ‘2 स्टेट्स’, ‘कमीने’ सहित कई फिल्मों में भी अहम किरदार निभाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here