Sunday, October 25, 2026
Home Latest जंगल में शूटिंग करते समय जंगली हाथियों ने कैमरामैन पर किया हमला,...

जंगल में शूटिंग करते समय जंगली हाथियों ने कैमरामैन पर किया हमला, हुई मौत

केरल (द स्टैलर न्यूज़)। केरल से एक खबर मिली हैं। जहां जंगली हाथियों के हमले में आज एक कैमरामैन की मौत हो गई। कैमरामैन जंगल में जंगली हाथियों की शूटिंग कर रहा था, इस दौरान हाथियों ने हमला कर दिया। यह दुखद घटना एक समाचार चैनल के कैमरामैन एवी मुकेश (34) के साथ हुई।

Advertisements

कैमरामैन नदी पार कर रहे जंगली हाथियों की तस्वीरें खींच रहा था। अचानक एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। भागने की कोशिश के दौरान वह गिर गया। घायल हालत में कैमरामैन को अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस बीच रिपोर्टर और ड्राइवर हमले से बच निकलने में कामयाब रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here