Wednesday, October 28, 2026
Home Himachal पंजाब में आप का बदलाव अब बवाल के रूप में आ रहा...

पंजाब में आप का बदलाव अब बवाल के रूप में आ रहा सामने : राणा

सुजानपुर (द स्टैलर न्यूज) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। सुजानपुर में एससी ओबीसी सम्मेलन को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि पंजाब में आप की सत्ता आने के बाद जिस बात की आशंका व बवाल का डर था वो अब सच साबित हो रहा है। हाल ही में पंजाब चुनाव के दौरान कवि कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल का खालिस्तानियों से सांठ-गांठ का आरोप लगाया था आज वह आरोप यकीन साबित होता दिख रहा है। राणा ने चुटकी लेते हुए कहा कि पंजाब में आप का नारा सत्ता बदलाव नहीं बल्कि बवाल का नारा साबित हुआ है। पंजाब में खालिस्तानी झंडे एवं उनके समर्थन में नारे लग रहे हैं। राणा ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जिस पंजाब की शांति कायम करने के लिए हजारों जाने कुर्बान हुई ,दिवंगत बेअंत सिंह सरीखे जैसे बड़े नेताओं का बलिदान हुआ है उस पंजाब को अराजकता की ओर धकेला जा रहा है। राणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है यहाँ भी उन्माद फैलाने की कोशिशें हो रही है,और जो ये कोशिश कर रहे है उन्हें हिमाचल की जनता जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगी।

Advertisements

बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए राणा ने कहा कि जनहित के असली मुद्दों के बजाय वो धार्मिक उन्माद व नफरत की राजनीति में आपसी भाईचारे को तोड़कर देश में तनाव का माहौल पैदा कर रही है। राणा ने कहा कि आज हमारे बीच सुखविंद्र सिंह सुक्खू आए हैं और पूरी जिम्मेदारी के साथ आए हैं। हमीरपुर से कांग्रेस की एकजुटता का शुरू किया गया यह पाठ समूचे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए मिसाल बनेगा। राणा ने कहा कि उपचुनाव में जनता ने भाजपा का सूपड़ा पूरी तरह साफ कर दिया था । अब आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपना परचम लहराने जा रही है। राणा ने कहा कि हमीरपुर में इस बार पांच-जीरो से बीजेपी की सफाई होगी। उन्होंने कहा कि एससी सम्मेलन में उमड़ा जनता का सैलाब इस बात की गवाही देता है कि बढ़ती महंगाई से भाजपा की डबल इंजन की सरकार फेल हो गई है। तेल, पेट्रोल पर भारी भरकम टैक्स लगाकर जनता की जेबों पर लगातार डाका डाला जा रहा है। सम्मेलन में राणा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से दलित, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति ,गरीब की लड़ाई लड़ती रहा है और उनके उत्थान के हमेशा कार्यरत रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here