होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर ऊना रोड शिव मंदिर विकास समिति की तरफ से महिलाओं द्वारा हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाएगा। इस संबंधी जानकारी मंदिर के पंडित श्याम ज्योतिषी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। इसे हरियाली तीज या श्रावणी तीज भी कहा जाता है। सावन माह में पडऩे वाली हरियाली तीज का त्योहार खास माना जाता है।
सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का त्योहार बहुत महत्व रखता है। धार्मिक मान्यता है कि हरियाली तीज के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन हुआ। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु की कामना से व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूजा करती हैं।