नवनियुक्त जिला भाजपा प्रधान को भाजपा किसान मोर्चा के नेताओ ने किया सम्मानित

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़)। गौरव मढ़िया: भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल मुख्य रूप से पहुंचे।इस दौरान समूह कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रधान का फुल्लो के बुके देकर जोरदार स्वागत किया।इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष साहिब सिंह ढिल्लो विशेष रूप मे उपस्थित हुए।वहीं इस मौके पर जिला प्रधान बनने पर रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं आभार जताते हुए आश्वासन देते हुए कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता को बराबर सम्मान दिया जाएगा।

Advertisements

खोजेवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने को प्रेरित किया।खोजेवाल ने पदाधिकारियों को निर्देश दिए की बूथ को मजबूत किया जाए।संगठन की मजबूती से ही भाजपा को जीत मिलेगी।उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद राष्ट्रवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा की स्थापना की गई थी।इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रधान साहिब सिंह ढिल्लो ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि रणजीत सिंह खोजेवाल पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे और सभी कार्यकर्ताओ को साथ लेकर चलेंगे।

साहिब सिंह ढिल्लो ने कहा कि क्षेत्रवाद,वंशवाद और जातिवाद की राजनीति को खत्म करते हुए भाजपा ने केन्द्र सहित देश के कई राज्यों में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों के अनुसार केन्द्र की मोदी सरकार सहित सभी राज्यों की भाजपा सरकारें समाज के अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति के कल्याण के लिए काम कर रही है।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि वे केन्द्र की भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करें।उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा व उत्साह का संचार होता है।पार्टी संगठन के विस्तार में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।उन्होंने कहा कि हम विश्व के सबसे बडे राजनीतिक दल है।हमारी विचारधारा सभी को साथ लेकर चलने की है।पार्टी कार्यकर्ता लोककल्याण के संकल्प के साथ काम कर रहे है।

राष्ट्रवादी विचारों को बढाना हमारा उद्देश्‍य है।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि पार्टी संगठन के विस्तार में अपनी-अपनी सहभागिता सुनिश्चि करें।इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कपूर चंद थापर,किसान मोर्चा के जिला उपप्रधान सुखविंदर सिंह,भाजपा किसान मोर्चा के नेता लक्की सरपंच,जिला सचिव कुसुम पसरीचा,डा.महाजन,भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल प्रधान आभा आनंद सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here