Friday, October 23, 2026
Home Crime छुट्टी पर आए गांव ताजपुर खुर्द के फौजी जवान पर हमला, हमलावरों...

छुट्टी पर आए गांव ताजपुर खुर्द के फौजी जवान पर हमला, हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से परिवार आहत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाना-जनौड़ी मार्ग पर पड़ते गांव ताजपुर खुर्द निवासी एक फौजी के साथ मारपीट करने के आरोप में थाना हरियाना पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत पीडि़त ने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से अपील की है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए। क्योंकि, आरोपी उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे उन्हें डर बना हुआ है।

Advertisements

जानकारी देते हुए पीडि़त कृपाल सिंह पुत्र सिकंदर सिंह ने बताया कि वह फौज में नौकरी करता है और इन दिनों वह ड्यूटी पर अरुणाचल प्रदेश में तैनात है। उसने बताया कि वह छुट्टी पर घर आया हुआ था तथा 21 जनवरी को उसने ढक्की मार्ग हरियाना में अपनी दुकानों का उद्घाटन किया तथा प्रोग्राम के लिए टैंक हाउस का सामान सिद्धू टैंट हाउस धनोवाल से लाया था। प्रोग्राम खत्म होने पर वह सामान को ट्रैक्टर-ट्राली में लोड करके वापिस करने जा रहा था। जब वह सामान वापिस करके शाम को करीब साढे 5 व 6 के बीच का समय रहा होगा, अपने घर को जाने लगा तो अचानक ही गन्ने के खेत में से संजय कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी ताजपुर खुर्द, गुरमनत सिंह पुत्र कुलजीत सिंह निवासी हीरा कालोनी हरियाना, हरनेक सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी काले खां हरियाना, सरबजीत सिंह उर्फ साबी पुत्र अमरजीत सिंह खानपुर, सशीया दीन पुत्र बाबूदीन गुज्जर धनोवाल, मनजीत सिंह उर्फ बाबा पुत्र बिट्टू निवासी धनोवाल, प्रदीप कुमार उर्फ भूरी पुत्र ब्रहमजीत सिंह निवासी बसी बल्लो, रितेक उर्फ सम्मी निवासी ब्लामीकि मोहल्ला हरियाना, सभी हरियारों से लैस थे, उसके सामने आ गए। इसी दौरान सतीश ने ललकार कर कहा कि इस पकड़ लो और जान से मार दो। उक्त हमलावरों ने उसे बुरी तरह पीटकर घायसल कर दिया।

हमलावर उसकी सोने की चेन व जेब से करीब 6-7 हजार रुपये की नकदी लूट ली। कृपाल ने बताया कि शोर सुनकर उसके पिता सिकंदर सिंह, नंबरदार सुरजीत सिंह पुत्र काबल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इस उपरांत सभी हमलावर उन्हें धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए। वाहनों के नंबर पुलिस को बता दिए हैं। थाना हरियाना पुलिस ने घायल के बयानों पर उक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 341, 506, 148 व 149 के तहत मामला दर्ज लिया था। पीडि़त ने बताया कि हमलावरों की तरफ से उसे अब भी जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिससे उसे व उसके परिवार को खतरा बना हुआ है।

कृपाल ने बताया कि उसने हमले संबंधी अपनी यूनिट में भी सूचित कर दिया है तथा जिलाधीश कार्यालय में भी शिकायत दी है। जिस संबंधी वहां से भी पुलिस को कार्यवाही की हिदायत की गई है। लेकिन दुख की बात है कि पुलिस द्वारा मामले को जरा सा भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। फौजी कृपाल ने पुलिस के आला अधिकारियों से अपील की कि उसे न्याय दिलाया जाए और आरोपियों को गिरफ्तार करके बनती कार्यवाही की जाए।

इस संबंध में बात करने पर थाना हरियाना पुलिस प्रभारी नरिंदर सिंह ने बताया कि उक्त मामले में सतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्यों की तलाश में छापामारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here