बड़े अधिकारियों की शह पर ही थानों में होता है बेटियों के साथ अन्याय: बिल्ला दियोवाल 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): बेगमपुरा टाइगर फोर्स द्वारा आज राष्ट्रीय चेयरमैन बिल्ला दियोवाल की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय होशियारपुर के गेट के आगे डी.आई.जी. पंजाब पुलिस तथा एस.एस.पी. होशियारपुर का पुतला फूक कर रोष प्रदर्शन किया गया। पुतला फूक प्रदर्शन के दौरान अपने संबोधन में राष्ट्रीय चेयरमैन बिल्ला दियोवाल ने कहा कि पंजाब पुलिस के बड़े अधिकारियों की शह पर ही होशियारपुर के थानों में बेटियों के साथ अन्याय हो रहा हैै, जिसका सबूत क्रमवार मामले इस प्रकार हैं। रोज़ी नाम की लड़की पिछले ढाई बर्षों से अपने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रही है और ढाई वर्षों से एस.एस.पी. दफ्तर के चक्कर काट रही है।

Advertisements

इसके बाद सिंहपुर में एक पुलिस कर्मचारी द्वारा दो नाबालिग लड़कियों को उनके घर से छाती से पकड़ कर घसीटा तथा मारा पीटा गया था। बेगमपुरा टाइगर फोर्स के दबाब के कारण ही पुलिस ने एफ.आई.आर दर्ज की थी। मुलजिमों को पताल से भी ढूंढ लाने वाली पंजाब पुलिस अपने ही कर्मचारी को अभी तक गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुई है। वह दोषी पुलिस कर्मचारी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एक और ताजा घटना जहान खेलां की है, उस मामले में भी बेगमपुरा टाइगर फोर्स की दखलअंदाजी के बाद ही पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है, लेकित मुलजिम अभी तक भी फरारा हैं तथा अभी तक गिरफ्तार नहीं हुये  हैं। एक और हैरान करने वाला माला हरियाना थाने का है जहां पर एक महिला को पता भी नहीं है कि उसके उपर पर्चा दर्ज हो गया है तथा पुलिस ने उसे घर से उठा कर जेल में डाल दिया है, उसका वेटा भारतीय सेना में सेवा कर रहा है।

वह पत्रों द्वारा बड़े पुलिस अधिकारियों से इंसाफ की मांग कर रहा है पर उस फौजी नौजवान की पुलिस द्वारा कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस ने उस महिला का पक्ष सुनने की जगह पर उस पर ही पर्चा करके उसे जेल में डाल दिया है। उस औरत की एक भी बात नहीं सुनी गई। इन मांगों को लेकर राष्ट्रीय चेयरमैन बिल्ला दियोवाल ने पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बेटियों के मामले दो दिनों में हल नहीं हुए तो बेगमपुरा टाइगर फोर्स की तरफ से मिनी सचिवालय के बाहर पंजाब पुलिस के खिलाफ पक्का मोर्चा लगा दिया जायेगा। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय चेयरमैन बिल्ला दियोवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सल्लन, अध्यक्ष तारा चंद, दोआबा इंचार्ज सोम देव, दोआबा अध्यक्ष अमरजीत संधी, जिला प्रधान बॅबू सिंगडीवाल, जिला उप-प्रधान विट्टा बसी, प्रिंस भूंगा, सतवीर सिंह, ओंकार बजरावर, पम्मा बजवाड़ा, ललित बंटी जहान खेलां, गगन शेरगढ़, हनी सिंगड़ीवाल, दविंद्र भूंगा, रकेश सिंगड़ीवाल, फूलन कुमारी, कोमल, सुरिंदर पाल, परमिंदर सिंह, राजीव कुमार लहोरी, राम सरवन कुमार, सुखविंदर सिंह, गुरमुख दास, जसपाल सरपंच, भुपिंदर कौर, परमजीत कौर, टीना, रीता देवी, सुमित्रा रानी, राजविंद्र कौर, मनजीत डाडा, हुसन लाल, राज कुमार आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here