महिलाओं की सुविधा के लिए सिविल अस्पताल के बाहर पिंक शौचालय शुरु

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल अस्पताल होशियारपुर के बाहर नगर निगम होशियारपुर की ओर से महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक शौचालय शुरु किया गया है। कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने इस पिंक शौचालय को महिलाओं को समर्पित करते हुए बताया कि अस्पताल में आने वाली महिलाओं को इसका काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में काफी तादाद में महिलाएं आती हैं और पिंक शौचालय समय की मुख्य मांग थी, जिससे सभी महिलाओं को नागरिक सुविधाएं मिल सकेंगी। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।  

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 12 लाख 74 हजार रुपए की लागत से महिलाओं के लिए जहां पिंक शौचालय बनाया गया है वहीं इसकी बैकसाइड पुरुषों के लिए भी शौचालय का निर्माण करवाया गया है, जिसका लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा। पिंक शौचालय के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पिंक शौचालय में महिलाओं के लिए विशेष सैनेटरी नैपकिन मशीन लगी है, जिसमें से  नैपकिन निकाला जा सकेगा और इस्तेमाल किए गए नैपकिन को निस्तारण वाली मशीन में डाल कर नष्ट किया जा सकेगा। इसके अलावा चेंजिंग रुम, फीडिंग रुम की भी सुविधा पिंक शौचालय में उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि पिंक शौचालय खुल जाने से भीड़ भाड़ वाले स्थान पर महिलाओं को एक सुरक्षित स्थान मिल गया है, जहां अब महिलाएं बिना संकोच के इसका प्रयोग कर सकेंगी।

इस अवसर पर सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवारी, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह, एस.एम.ओ. डा. स्वाति, एक्यिन कुलदीप सिंह, जे.ई पवन भट्टी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here