अरोड़ा बिरादरी से जुड़े समस्याओं के हल और समाज सेवी कार्यों में लाई जाएगी तेजी: रवि मनोचा

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। अरोड़ा महासभा होशियारपुर की बैठक महासचिव एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के निवास स्थान पर हुई। इस मौके पर अरोड़ा महासभा पंजाब के महामंत्री कमलजीत सेतिया विशेष तौर से उपस्थित हुए। प्रधान रवि मनोचा ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए बताया कि अरोड़ा महासभा की तरफ से जहां अरोड़ा बिरादरी से संबंधित राजनीतिक एवं प्रशासनिक स्तर पर समस्याओं को दूर करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे वहीं समाज के समस्त वर्गों से संबंधित सेवा कार्यों में भी तेजी लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि समाज सेवी कार्यों की शुरुआत जल्द ही मैडीकल कैंप से की जाएगी। इस मौके पर कमलजीत सेतिया ने कहा कि अरोड़ा महासभा द्वारा प्रदेश स्तर पर अरोड़ा बिरादरी के उत्थान एवं कल्याण के लिए कार्य किए जा रहे हैं।

Advertisements

इसके साथ ही समाज सेवी कार्यों के लिए प्रदेश स्तर पर अरोड़ा बिरादरी सदैव तैयार रहती है। इस अवसर पर जिला महासचिव संजीव अरोड़ा ने कहा कि अरोड़ा महासभा ने पहले भी समाज सेवी कार्यों में अग्रणीय भूमिका अदा की है तथा कोविड में किए गए कार्यों को आज भी सराहा जा रहा है। अरोड़ा ने बताया कि आगे भी महासभा द्वारा जहां अपने स्तर पर समाज भलाई के कार्य किए जाएंगे वहीं सरकार द्वारा सामाजिक जागरुकता हेतु शुरु किए जाने वाले अभियानों में भी महासभा बढ़चढक़र योगदान डालेगी। जिसकी समस्त उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया। इस अवसर पर सुरेश अरोड़ा, कृष्ण अरोड़ा, दविंदर अरोड़ा, रमेश अरोड़ा, टिंकू अरोड़ा,  सुनील मखीजा, राजन मखीजा, अशोक अरोड़ा व तरव अरोड़ा किट्टू आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here