Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर डेरा बाबा गुलाब...

श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर डेरा बाबा गुलाब सिंह में करवाया गुरमति समागम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डेरा बाबा गुलाब सिंह जी संत निरमले,  तप अस्थान संत बाबा करतार सिंह जी प्रीतम नगर में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के मौके पर गुरमति समागम करवाया गया। इस मौके पर डेरे की मुख्य सेवादार बीबी हरजीत कौर ने सभी महापुरुषों और संतों का स्वागत किया।

Advertisements

इस दौरान संत रणजीत सिंह गुरुद्वारा शहीद सिंघां, संत परमिंदर सिंह डगाणा, संत सतरंजन सिंग धुग्गा, संत परमिंदर सिंह, संत हरप्रीत सिंह, बाबा नरिंदर जस्सल मुख्य संचालक शिव नाम देव अपना घर व प्रो. प्रेम सिंह रिटायर्ड खेल अधिकारी सहित अन्य महापुरुषों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नतमस्तक होकर उपस्थिति को गुरुवाणी से जुड़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान कीर्तनी एवं रागी जत्थों ने गुरुवाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया।

इस दौरान बीबी हरजीत कौर ने सभी संतों-महापरुषों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। समागम उपरांत लंगर भी लगाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here