Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur वार्ड नं 36 में पार्षद सुरिंदर भट्टी ने लगवाया कोरोना वैक्सीन कैंप

वार्ड नं 36 में पार्षद सुरिंदर भट्टी ने लगवाया कोरोना वैक्सीन कैंप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस/हरपाल लाडा। वार्ड नं 36 में पार्षद सुरिंदर कुमार भट्टी की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल के मार्गदर्शन में लाल द्वारा मंदिर मोहल्ला देव नगर में कोरोना वैक्सीन कैंप का आयोजन किय गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू, विनोद परमार, बिंदू सूद, शिव कुमार काकू, बिंदुसार शुकला, अश्विनी गैंद, कमल वर्मा, सतपाल भाटिया, पंडित सतीश कुमार, रकेश कुमार, सतीश खुल्लर, रजिंदर विग, पलवी जोशी, दर्पण गुप्ता, अश्विनी भाटिया, आरती गुप्ता, सिंपल भाटिया आदि मौजूद थे।

Advertisements

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद ने कहा कि मोदी सरकार देश की जनता को कोविड से बचाव के प्रति समर्पित है तथा जन-जन तक कोविड से बचाव का टीका पहुंचना सरकार का लक्ष्य है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि भारत का टीकाकरण विश्व का सबसे बड़ा अभियान है और हमें बिना किसी डर से कोरोना की वैक्सीन लगवानी चाहिए। इस मौके पर सुरेश भाटिया ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीका लगाने की सुविधा का सभी को लाभ उठाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here