Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur मंत्री अरोड़ा ने सहारा वैलफेयर सोसायटी को विभिन्न कार्यों के लिए दिया...

मंत्री अरोड़ा ने सहारा वैलफेयर सोसायटी को विभिन्न कार्यों के लिए दिया 1 लाख रुपए का चैक

होशयारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आज स्थानीय वार्ड नंबर 2 न्यू सुखियाबाद की सहारा वैलफेयर सोसायटी को इलाके में विभिन्न कार्यों के लिए एक लाख रुपए के ग्रांट का चैक दिया। इस मौके पर सोसायटी के प्रधान आर.के. कपूर, इंदरजीत वर्मा, राजन वर्मा, दिलबाग राय आदि को चैक सौंपते हुए सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि विकास कार्यों के लिए पंजाब सरकार द्वारा ग्रांटों की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सोसायटी को दी गई ग्रंट से वार्ड में लोगों की सुविधा के लिए बैठने वाले बैंचों की स्थापति, पौधों के आस-पास जंगले, कूड़ादान रखने और साफ़-सफ़ाई के काम करवाए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिया कि ज़रूरत पडऩे पर समाज सेवीं संस्थाओं को आने वाले समय में ज़रूरी अन्य ग्रांटें भी दी जाएंगी।  इस मौके पर अन्यों के अलावा रमनीश शर्मा, सन्दीप सैनी, केहर सिंह, उषा रानी, प्रवीण, कुलदीप, अनीता, राजू, पिंकी, रीचा शर्मा और समूह मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here