“आप” को जोरदार झटका, पार्षद नीटा साथियों सहित “कांग्रेस” में शामिल, मंत्री अरोड़ा ने किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी को आज उस समय जोरदार झटका लगा जब उनके पार्षद कुलविंदर सिंह नीटा अपने साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने उनका व उके साथियों का कांग्रेस में स्वागत करते हुए उनका मुंह मीठा करवाया और उन्हें सम्मानित किया।

Advertisements

इस मौके पर नीटा ने कहा कि वे पुराने कांग्रेसी हैं और उन्होंने अपना जीवन कांग्रेस को ही समर्पित किया है। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते वह पार्टी से तो दूर हुए लेकिन पार्टी उनके दिल से दूर नहीं हुई। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्य और उनकी शहर के विकास को लेकर अपनाई जा रही दूरगामी सोच का उन पर काफी प्रभाव है। जिसके चलते उन्होंने व उनके साथियों ने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया।

नीटा व उनके साथियों का स्वागत करते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि जो तन और मन से कांग्रेसी हो वह कभी पार्टी से दूर नहीं जा सकता। पार्टी भी अपने ऐसे जूझारु और मेहनती कार्यकर्ताओं की कद्र करती है। उन्होंने कहा कि नीटा की घर वापसी से एक बात साफ हो गई है कि वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही के तौर पर पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। उन्होंने नीटा से कहा कि उसके वार्ड व शहर की भलाई के लिए नीटा द्वारा दिए जाने वाले सुझावों पर जरुर कार्य किया जाएगा। क्योंकि, उनका एक ही मिशन है कि होशियारपुर को प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में विकसित शहरों की श्रेणी में अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया जाए। इसके लिए सभी का साथ एवं सहयोग जरुरी है। इस मौके पर निरंजन दास, प्रेम सर्मा, मनीष भल्ला, सतविंदर सिंह, जतिंदर गुप्ता, अरविंदर सिंह, जसवीर सिंह, कुलदीप सिंह, गुरदेव सिंह, राजविंदर सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here