Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur सरकार नगर निगम कर्मचारियों की समस्याओं को शीध्र हल करे: डा. मनमोहन...

सरकार नगर निगम कर्मचारियों की समस्याओं को शीध्र हल करे: डा. मनमोहन सिंह 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): शिवसेना बाला साहेब ठाकरे पार्टी की एक मीटिंग पंजाब प्रधान योगराज तथा संगठन मंत्री रामपाल शर्मा के दिशा निर्देशानुसार डा. मनमोहन सिंह, सचिव पंजाब की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में होशियारपुर नगर निगम के कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के बारे में चर्चा की गई। इस अवसर पर डा. मनमोहन सिंह ने कहा कि हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर लगे हुए हैं तथा बिमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। शिव सेना बाला साहेब ठाकरे प्रशासन से मांग करती है कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाये ताकि हड़ताल खत्म हो सके तथा शहर की सफाई करवाई जा सके। 

Advertisements

इस अवसर पर आई.टी. सेल इंचार्ज अनिल भारद्वाज, लीगल सेल इंचर्जा सुनील पराशर, सिटी उप-प्रधान दीपक गुप्ता, नवनियुक्त सिटी प्रधान राजेश बोहरा, जिला उप-प्रधान संजय ठाकुर, नरेश, साहिल गुप्ता, हरपाल सिंह राणा तथा उना रोड, नज़दीक गंजा स्कूल के निवासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here