
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)।नेशनल बैकवर्ड क्लास फाइनेंस एंड डेवलेपमेंट कार्पोरेशन(एन.बी.सी.एफ.डी.सी) एवं फर्नीचर एंड फीटिंग स्किल काउंसिल(एफ.एफ.एस.सी) की ओर से कारपेंटरर्स को स्किल सर्टिफिकेट देने के लिए सेलेक्शन कमेटी की बैठक जिला भलाई अधिकारी कार्यालय में हुई।
इस दौरान जिला भलाई अधिकारी कार्यालय में सेलेक्शन कमेटी ने होशियारपुर के आर्थिक रु प से कमजोर पिछड़े वर्ग के 60 कारपेंटर्स को सेेलेक्ट किया गया। जानकारी देते हुए सरस स्किलस के आप्रेशन हैड आनंद कुमार ने बताया कि इन कारपेंटर्स का 10 दिन का ओरिएंटेशन प्रोग्राम करवाया जाएगा, जिसके बाद इनकी परीक्षा होगी। उसके बाद सफल कारपेंटर्स को आर.पी.एल. स्किल सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिन कारपेंटर्स को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे उन्हें अपना स्व रोजगार शुरु करने के लिए बैंकों से ऋण लेने में आसानी रहेगी। इस दौरान जिला मैनेजर बी.सी कार्पोरेशन राजकुमार, पंजाब ग्रामीण बैंक से देवराज, संजीव खुराना भी उपस्थित थे।












