संत बाबा सतपाल सिंह जी साहरी वाले पंचतत्व में विलीन, सैकड़ों की संख्या में संगत ने नम आंखों से किया संस्कार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। धन-धन संत बाबा सतपाल सिंह जी साहरी वाले 22 जून को सुबह लुधियाना के एक अस्पताल में ब्रह्मलीन हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर दर्शनों हेतु डेरे में रखा गया था। जैसे ही इस दुखद समाचार का संगतों को पता चला, बड़ी संख्या में लोग डेरे में जुटने शुरु हो गए थे। उनका डेरा होशियारपुर-फगवाड़ मार्ग पर गांव साहरी में स्थित है।

Advertisements

शव यात्रा के दौरान उनके अंतिम दर्शन करने के लिए सैकड़ों संगतों की भीड़ जुटी थी सारे रास्ते में फूलों की वर्षा कर संगतों ने संत बाबा सतपाल सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। संगतों के मन में एक ओर उदासी तो दूसरी ओर संत बाबा सतपाल सिंह जी की जयघोष कर रहे थे। अलग-अलग संप्रदायों के महापुरुषों व सैकड़ों की संख्या में संगत की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here