Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur राजपूत बिरादरी ने लक्की ठाकुर का लाल चौक पर तिरंगा फहराने पर...

राजपूत बिरादरी ने लक्की ठाकुर का लाल चौक पर तिरंगा फहराने पर किया सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। क्षत्रिय करणी सेना पंजाब के अध्यक्ष लक्की ठाकुर द्वारा श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान होशियारपुर से राष्ट्रीय ध्वज साथ लेकर यात्रा शुरू करने उपरांत कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया गया। जिस पर राजपूत बिरादरी की तरफ से उन्हें महाराणा प्रताप जी का चित्र देकर व सिरोपा डालकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान ठाकुर सरजीवन सिंह ने कहा कि लक्की ठाकुर की तरफ से लाल चौक पर तिरंगा फहराना राजपूत बिरादरी के लिए बहुत गर्व की बात है।

Advertisements

उन्होंने राजपूतों के गौरवमयी इतिहास के बारे में बताया कि राजपूतों के बिना भारत का इतिहास लिख पाना मुश्किल है। अगर राजपूत ना होते भारत का कोई इतिहास भी नहीं होता। राजपूत समाज ने हमेशा देश के लिए प्राणों की आहुतियां दी हैं। इस मौके लक्की ठाकुर ने राजपूत बिरादरी की तरफ से उनको सम्मानित करने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि पृथ्वीराज चौहान और महाराणा प्रताप जैसे योद्धाओं को राष्ट्र सदैव याद रखेगा।

उन्होंने कहा कि मातृभूमि के प्रति उनका बलिदान और समर्पण अतुलनीय है और ऐसे वीर योद्धा को उनका शत शत नमन है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान ठाकुर सरजीवन सिंह, पंच सुदर्शन डडवाल, ठाकुर पृथ्वी पाल सिंह, ठाकुर विक्रम पटियाल, युवा प्रधान मोंटी ठाकुर, ठाकुर कुलविंदर बब्बू, ठाकुर संजीव, विकास ठाकुर, पवन ठाकुर, काका ठाकुर आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here