यू.पी. निकाएं चुनावों में भाजपा की जीत

-जिला भाजपा ने यू.पी. निकाएं जीत पर मनाया भाजपा कार्यालय में जशन
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष डा. रमन घई की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय शास्त्री मार्किट में हुई। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमरा ने बताया कि बैठक में जिला भाजपा द्वारा यू.पी. में जो कार्पोरेशन व निकाय के चुनावों में भाजपा की धमाकेदार जीत हुई है। उसे लेकर जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखाई दिया और इसी खुशी मेें जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाए और मिठाईयां बांटकर जीत की खुशी मनाई।

Advertisements

-भाजपा को देश की जनता का समर्थन

सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना व जिला अध्यक्ष डा. रमन घई को मुबारकबाद दी। इस मौके पर डा. रमन घई ने सभी आए हुए पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं को नगर कौंसिल, माहिलपुर के चुनावों की तैयारी के लिए कमर कसने की अपील की।

इस मौके पर महामंत्री एडवोकेट डी.एस. बागी, जिला उपाध्यक्ष सर्बजीत कौर, कुलभूषण सेठी, सचिव डा. राज कुमार सैनी, मंडल अध्यक्ष मनोज शमा, जिला अध्यक्ष एस.सी. मोर्चा डा. एस.के. आजाद, जिला यु.मो. अध्यक्ष रोहित सूद हनी, महामंत्री पंकज शर्मा, स्पोर्टस सैल अध्यक्ष गौरव शर्मा, एन.आर.आई. सैल अध्यक्ष गुरविंदर सैनी, व्यापार सैल अध्यक्ष विनय गुप्ता, नरेश कोच, मनोज माटा, कमलजीत कौर, अशोक कुमार गोल्डी, गगन सैनी, बिट्टू प्रधान, मोहित संधु, हरिओम नंबरदार, राज कुमार शर्मा, एडवोकेट अमित कोहली, यशू जैन, अनिल कोहली, मयंक शर्मा, जसबीर सिंह, रमनीश घई, सुखदेव सिंह, करनैल सिंह, मनप्रीत सिंह आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here