‘खेल वतन पंजाब के ‘ में जीनियस स्कूल ने हासिल की जीत

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- ध्रुव नारंग: जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों व अध्यापकों ने खेल वतन पंजाब के में भाग लिया। वॉलीबॉल में अंडर 14 लड़कों ने तीसरा स्थान, अंडर 17 लड़कों ने पहला स्थान, अंडर 21 लड़कों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में अंदर 21 लड़कों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रस्सा कशी में अंडर 17 लड़कों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में अंडर 21 लड़कों में जोधपुर सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट अंडर 17 लड़कों सुखराज सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

Advertisements

शॉट पुट अंडर 21 लड़कों में हर्षवीर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 30 लॉन्ग जंप में अध्यापक जतिंदर कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर 40 सोनू मैडम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच जितेंद्र कौर, लखबीर सिंह, सोनू, दलजीत कौर को दिया। स्कूल मैनेजमेंट सूबा भूपिंदर सिंह व गुणवंत कौर ने छात्रों व उनके कोच को बधाई दी। स्कूल निदेशक गुरप्रीत माथुर व उप प्रिंसिपल भूपिंदर कौर ने सभी छात्रों व उनके कोच को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों व अध्यापकों के लिए इस प्रकार के प्रतियोगिताओं में भाग लेना बहुत आवश्यक है ताकि उनका बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here