Wednesday, October 28, 2026
Home Chandigarh ”लोक गीतों का गुलदस्ता” के साथ महका पंजाब टूरिज्म समिट  

”लोक गीतों का गुलदस्ता” के साथ महका पंजाब टूरिज्म समिट  

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (द स्टैलर न्यूज़):  मुख्यमंत्री, पंजाब, स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पंजाब में पर्यटन को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए करवाए जा रहे टूरिज्म फैस्ट और ट्रैवल मार्ट की सांस्कृतिक शाम के दौरान एमिटी यूनिवर्सिटी के ऑडीटोरियम में पंजाबी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने ”गीतों का गुलदस्ता” शीर्षक के अधीन अलग-अलग गीत पेश कर फिज़ा को सांस्कृतिक महक से सराबोर कर दिया। इसी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों द्वारा पेश किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्मी, झूमर और लुड्डी ने दर्शकों को मोह लिया। इन विद्यार्थियों की भंगड़े की पेशकारी ने सबको नाचने लगा दिया और शाम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर सभ्याचार मंत्री, पंजाब, अनमोल गगन मान ने कहा कि मुख्यमंत्री, पंजाब, स. भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के स्वरूप यह बड़ा प्रयास किया गया है। इससे पंजाब, टूरिज्म क्षेत्र में बुलन्दियों पर पहुँचेगा। उन्होंने सांस्कृतिक शाम में प्रस्तुतियां पेश करने वाले कलाकारों की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के हर क्षेत्र और हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए वचनबद्ध है।

 कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब के नौजवानों में बहुत कौशल है। पंजाब सरकार इस कौशल को तराशने के लिए हर योग्य प्रयास कर रही है। उभरते हुए कलाकारों को बढिय़ा मंच की ज़रूरत होती है और पंजाब सरकार उभरते हुए कलाकारों को वह मंच मुहैया करवा रही है। पंजाब में पर्यटन क्षेत्र को प्रफुल्लित करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। इस सांस्कृतिक शाम की शुरुआत प्रोफ़ैसर अवतार सिंह बौदल ने कव्वाली ”नित ख़ैर मँगा सौहनियां मैं तेरी” और ”आज होना दीदार माही दा” के साथ की। डॉ. निवेदता के सोलो गीत की प्रस्तुति ने भी समय बांधा। इस मौके पर मशहूर अदाकारा और प्रैज़ैंटर सतिन्दर सत्ती ने मंच संचालन बखूबी किया।  इसके अलावा पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के विद्यार्थियों द्वारा झूमर और सम्मी की प्रस्तुति की गई, जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी के डी.ए.वी. कॉलेज फिऱोज़पुर की छात्राओं द्वारा लुड्डी पेश कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।  लुधियाना कॉलेज के नौजवानों ने आखिर में भंगड़े से सारे हॉल को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा, फि़ल्म अदाकार निर्मल ऋषि और मलकीत रौनी और गीतकार बाबू सिंह मान समेत विभिन्न क्षेत्रों की मशहूर हस्तियाँ और आदरणीय गण एवं लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और पंजाब सरकार के प्रयास और कलाकारों की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here