सुखबीर भाजपा देहाती मंडल व प्रेम बजाज पूर्वी मंडल अध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रदेश नेतृत्व और जोनल प्रभारी राकेश राठौर व जिला प्रभारी मोहनलाल सेठी के साथ विचार-विमर्श करके सुखबीर सिंह पूर्व सरपंच गाँव नंदन को देहाती मंडल अध्यक्ष व प्रेम बजाज पूर्वी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किये गए है।

Advertisements

निपुण शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन के कार्य को मजबूती देने के लिए इन्हे यह ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है। दोनों ही पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता है और पार्टी के कार्यों व नीतियों को गति प्रदान करने में अपनी ज़िम्मेदारी को बाखूबी निभाएंगे। नवनियुक्त अध्यक्षों ने प्रदेश नेतृत्व व जिला अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है वह उसे पूरी तनदेही से निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here