Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur ‘शीशे कार दे’ गीत से सौरव ने बनाई श्रोताओं के दिल में...

‘शीशे कार दे’ गीत से सौरव ने बनाई श्रोताओं के दिल में जगह

singer-saurav-love-hoshiarpur-release-song-shishe-car-de

better-think-harjit-matharu-hoshiarpur-advt-यू-ट्यूब पर सर्च करके आप भी सुन सकते हैं होशियारपुर के उभरते कलाकार की सुरीली आवाज का जादू-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर से संबंधित बहुत से कलाकार आज देश-विदेश में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं और ऐसे ही कलाकारों में शामिल होने वाले एक और नाम है ‘सौवर लव’। जो संगीत की दुनिया के उभरते हुए सितारे के रुप में अपनी पहचान बना रहा है। होशियारपुर के प्रभात चौक निवासी पिता चमन सिंह व माता सुमित्रा देवी के घर जन्में सौरव लव की आवाज श्रोताओं के दिलों में विशेष जगह बना रही है। इन दिनों उसका नया रिलीज हुआ ट्रैक ‘शीशे कार दे’ यू-ट्यूब पर काफी सर्च किया जा रहा है तथा युवाओं की पहली पसंद में से एक बना हुआ है।
सौरव ने ‘द स्टैलर न्यूज़’ के साथ बातचीत में बताया कि इससे पहले उसके दो ट्रैक ‘पटोला’ तथा ‘अखियां’ रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है। सौरव ने बताया कि ‘शीशे कार दे’ गीत जोनी मरुला ने लिखा है और पी. स्पार्क (आर.बी.) कंपनी द्वारा संगीत प्रदान किया गया है। इस अमर आडियो

Advertisements

कंपनी की तरफ से रिलीज किया गया है तथा इस गीत की शूटिंग होशियारपुर व इसके आसपास के क्षेत्र में की गई है। इसी गीत को इकबाल सिंह जोसांझ ने डायरैक्टर किया है। सौरव ने बताया कि वह होशियारपुर के प्रसिद्ध संगीतज्ञ मास्टर ब्रह्मानंद जी से संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रहा है और उन्हें के आशीर्वाद से वह श्रोताओं के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हो पाया है। उसने बताया कि वह नए ट्रैक पर भी काम कर रहा और वह जल्द ही दर्शकों को देखने व सुनने को मिलेगा। उसने बताया कि वह मास्टर सलीम को अपना प्रेरणास्रोत मानता है और एक दिन उनकी तरह एक बड़ा गायक बनकर संगीत की दुनिया में नाम कमाना चाहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here