मयंक शर्मा भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पार्टी की तरफ से मयंक शर्मा को भाजपा युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिस पर मयंक शर्मा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा और युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम ओहरी और हाई कमान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा की मोदी सरकार की नीतियों को वह जन-जन तक पहुंचाएंगे।

Advertisements

उन्होंने कहा की पार्टी सदैव सबका साथ, सबका विकास के सूत्र पर काम करती है। जिसके कारण वह भाजपा के अन्य सहयोगियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलजुल कर राष्ट्रवादी सोच को बढ़ावा देते हुए पार्टी की बेहतरी के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। पार्टी के कार्यों व गतिविधियों को वह लोगों तक जरूर पहुचायेंगे ताकि लोग पार्टी की नीतियों का लाभ प्राप्त कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here