डा. एस.एस. दर्दी बने जि़ला अकाली दल के सीनियर उपाध्यक्ष

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के प्रसिद्ध सेवामुक्त एस.एम.ओ. व हड्डियों और जोड़ों के माहिर डा. सुरिन्दर सिंह दर्दी को शिरोमणी अकाली दल बादल को जि़ला सीनियर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। याद रहे एस.एम.ओ. डा.सुरिन्दर सिंह दर्दी पार्टी प्रधान और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में भाला खुर्द में हुई रैली के मौके पर पार्टी में शामिल हुए थे। आज शिरोमणी अकाली दल के जि़ला प्रधान ग्रामीण सुरिन्दर सिंह भुल्लेवाल राठां ने पार्टी के भारी इक्ट्ठ दौरान पार्टी में आने पर स्वागत करते डा. सुरिन्दर सिंह दर्दी को विशेष तौर पर सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

Advertisements

जि़ला प्रधान ग्रामीण सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने कहा कि डा. एस.एस. दर्दी पी.एच.सी. हारटा बडला, सिविल अस्पताल होशियारपुर और ई.एस.आई. अस्पताल होशियारपुर में एस.एम.ओ. की तरफ से शानदार सेवाएं निभा चुके हैं और अपने नम्र सामाज स्वभाव कारण लोगों में अच्छा प्रभाव रखते हैं। एक प्रसिद्ध व मज़बूत दलित चेहरा होने के कारण पार्टी को इसका बड़ा लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। इस मौके पर अपने संबोधन में भुल्लेवाल राठां ने कहा कि अकाली दल की लोकपक्षीय नीतियों को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग अपने आप पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में प्रत्येक वर्कर को बनता सम्मान दिया जाता है और आने वाले मतदान में गठजोड़ के उम्मीदवारों की जीत तय है।

इस मौके पर डा. दर्दी ने पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल, पूर्व शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा, प्रो. प्रेम सिंह चन्दूमाजरा, जि़ला प्रधान सुरिन्दर सिंह भुल्लेवाल राठां और मैंबर शिरोमणी समिति एडवोकेट हरजिन्दर सिंह धामी सहित समूची लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह पार्टी के एक वफ़ादार सिपाही हैं और दिन -रात पार्टी की चढ़ती कला के लिए मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी सीटों पर गठजोड़ के उम्मीदवार बड़ी लीड के साथ जीत दर्ज करेंगे। इस मौके पर जसविन्दर सिंह छावनी कलां जिला जनरल सचिव, सतनाम सिंह राम कालोनी कैंप, जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा, हरप्रीत सिंह बैंस माहिलपुर, दया सिंह, रघुवीर सिंह ठक्करवाल, जैलदार गुरिंदर सिंह, कैप्टन जसवंत सिंह, इद्रवीर सिंह, शिंगारा सिंह नंगल कलां, चूहड़ सिंह धमाई, सुलिंदरपाल सिंह पधराना, प्रिंसिपल सुरिन्दरपाल सिंह प्रदेसी, हरजीत सिंह भांतपुर, चरनजीत सिंह नमोलीयां, अनिल हैपी, बूटा सिंह अलीपुर, चेतन शर्मा, जसकंवल सिंह ढांहां, अमरजीत सिंह मोरांवाली, सरदारा सिंह जंडोली आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here