चौधरी बलबीर स्कूल के ईनाम वितरण समारोह में झलकी बच्चों की प्रतिभा


होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चौधरी बलबीर सिंह पब्लिक स्कूल का सालाना ईनाम वितरण समारोह स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि पूर्व लोक सभा के सदस्य विजय सांपला थे। डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार चौधरी बलबीर सिंह पब्लिक स्कूल के मैनेजर डॉ. अरविंद कुमार, रिटायर्ड प्रिं.डी.एल.आनंद ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का आगाज अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।

Advertisements

कार्यक्रम का मुख्य विषय खुशहाल पंजाब रखा गया। पंजाब की विरासत से जुड़ी प्रस्तुतियों ने हर एक का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रिं. आसापुर सिंह बेदी ने स्कूल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद किंडर गार्डन कक्षाओं के नन्हें बच्चों की ओर से पंजाबी गीतों पर अधारित प्रस्तुति का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। लघु नाटिका के जरिए पर्यावरण प्रदूषण, कीट नाशकों का प्रयोग पर कटाक्ष किया गया। छात्रों की ओर से पंजाबी गीतों व बोलियों पर आधारित पंजाबी लोकनृत्य लुडडी-गिध्द और भांगड़ा देखकर दर्शक झूम उठे।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि विजय सांपला ने उन्हें आगे बढऩे के लिए मेहनत करने और देश की समस्याओं को खुद को सुलझाने, सच्चे और संस्कारी इंसान बनकर देश और समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। प्रिं. डी.एल.आनंद ने पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डी.ए.वी. कॉलेज मैनजिंग कमेटी व सोसायटी के पधाधिकारी और सदस्य डी.ए.वी.शैक्षिक अभिभावक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here