एम्बुलैंस कम कैचर वैन को टोल प्लाजा माफ करना सराहनीय कदम: अश्विनी गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गौसेवा एवं गौधन की सेवा में लगी सामाजिक संस्था नई सोच द्वारा तैयार करवाई गई एम्बुलैंस कम कैचर वैन को टोल प्लाजा पार करने में पेश आ रही समस्या को लेकर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद की अगुवाई में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग के एस.ई. अरुण कुमार को एक मांगपत्र सौंपा। इसमें उन्होंने कैचर वैन को टोल प्लाजा माफ करने की मांग की। इस मौके पर राष्ट्रीय हिन्दू शिव सेना पंजाब के अध्यक्ष कमल शर्मा कोठारी, सफल गुरु भारत संस्था के अध्यक्ष वीरप्रताप राणा व गौसेवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विवेक शर्मा भी मौजूद थे।

Advertisements

टोल प्लाजा पर आ रही दिक्कत को लेकर संस्थाओं ने दिया था एस.ई. अरुण कुमार को मांग पत्र

इस संबंधी जानकारी देते हुए अश्विनी गैंद ने बताया कि कई बार घायल गायों एवं गौधन को एम्बुलैंस कम कैचर वैन के माध्यम से लेने के लिए उन्हें टोल प्लाजा पार करके जाना पड़ता है। परन्तु सेवा कार्य में लगी इस वैन को टोल प्लाजा पर छूट न होने के कारण कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसे लेकर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग के एस.ई. अरुण कुमार से भेंट करके टोल प्लाजा पर इस सेवा को छूट देने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि संस्था की मांग को सार्वजनिक सेवा के रुप में देखते हुए श्री कुमार ने इस संबंधी एक्यिन कमल नयन की ड्यूटी लगाई थी।

जिसके बाद संस्था सदस्यों ने कमल नयन से भेंट करके इस संबंधी उचित कदम उठाए जाने संबंधी बात की। जिस पर एक्सियन कमल नयन ने शहर के आसपास पड़ते टोल प्लाजाओं को सूचना दी कि गौसेवा में लगी एम्बुलैंस कम कैचर वैन को टोल पर तंग न किया जाए और सहयोग करते हुए टोल न लिया जाए। वैन को टोल प्लाजा माफ होने से अब इस पुण्य के कार्य में लगे गौसेवकों को राहत मिली है। उन्होंने इस राहत के लिए अरुण कुमार एवं कमल नयन का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अशोक सैनी, राजेश शर्मा, नीरज गैंद, अरविंद धीर आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here