दशमेश कलोनी मुकेरियां में शहीद बाबा दीप सिंह की जयंती मनाई

मुकेरियां(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: शर्मा। गुरद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद दशमेश कलोनी मुकेरियां में बाबा दीप सिंह जी का जन्मदिवस बहुत ही श्रद्धा भावना एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें भारी संख्य में संगत ने हाजरी लगाई। इस मौके बीबी अमृतपाल कौर गुरदासपुर ने कीर्तन से तथा इंटरनेशनल ढाड़ी जत्था शमशेर सिंह सिमरपुर वालों ने बारों के माध्यम से बाबा दीप सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। हैड ग्रंथी ने भी कीर्तन द्वारा संगत गुरु चरणों से जोड़ा।

Advertisements

इस समय विधायक दसूहा करमबीर सिंह घुम्मण, बाबा गुरदेव सिंह,हल्का इंचार्ज शरोमणि अकाली दल (ब) मुकेरियां सरबजोत सिंह साबी, सुलखन सिंह जग्गी, के पी संधू,तरसेम सिंह मन्हास, मंगलेश कुमार जज, अजय अग्रवाल, मास्टर रमेश चंद,हरबंस सिंह मंझपुर,गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी बाबा दीप सिंह जी शहीद के प्रधान बीबी महिन्द्र कौर ,सचिव रछपाल, कलेर सिंह,शाम सिंह शामां, बिट्टू वालिया, सतनाम सिंह फौजा, बलविंदर कुमार बिंदर, लखबीर सिंह माना, लाभ सिंह, बलविंदर सिंह बिंदा, अशोक कुमार उप्पल, महंत सुनील कुमार, अनिल ठाकुर,अमन बैंस,पंकज बाबा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here