दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गिरा पंडाल, 8 घायल

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान गेट नंबर दो पर एक बड़ा पंडाल गिर गया। इस हादसे में 8 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के तुरंत बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू के लिए पुलिस की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं। घायलों को इलाज के लिए एम्स ले जाया गया है। डीसीपी साउथ के मुताबिक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर शादी की तैयारियों के लिए बनाया गया पंडाल गिर गया। कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल जांच की जा रही है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here