Wednesday, October 21, 2026
Home National विधायक आशीष की मदद से बेटी तनु ने जारी रखी पढ़ाई, बाहरवीं...

विधायक आशीष की मदद से बेटी तनु ने जारी रखी पढ़ाई, बाहरवीं की परीक्षा में प्राप्त की मेरिट

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के बलेटा खुर्द गांव निवासी बेटी तनु ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेशभर में दसवां स्थान हासिल किया है। होनहार बच्ची की पढ़ाई के लिए विधायक सदर आशीष शर्मा ने आर्थिक मदद की है। विधायक आशीष शर्मा ने गरीब बच्चों के उत्थान व उनकी पढ़ाई के लिए क्षेत्र के करीब अस्सी बच्चों व उनके परिवारों को छात्रवृत्त्ति व पेंशन लगाई है। उनका मानना है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी गरीब का बच्चा मूलभूत शिक्षा से वंचित ना रहे और अच्छा मुकाम हासिल करे। उनके उद्देश्य को साकार करने का काम बेटी तनु ने किया है। 

Advertisements

तनु राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनाही की छात्रा रही है। बच्ची ने प्रदेशभर में ओवरआल दसवां स्थान और कला संकाय में चौथा स्थान हासिल किया है। बच्ची के पिता सुनील कुमार पेंटर का काम करते हैं। पिता को तीन बेटियों व एक बेटे की पढ़ाई के लिए आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता था। विधायक आशीष शर्मा ने परिवार की आर्थिक समस्या को ध्यान में रखते हुए बच्ची को छात्रवृत्त्ति लगाई। जिसके परिणामस्वरूप बच्ची ने मेहनत की और बोर्ड मेरिट में स्थान पाया। तनु आइएएस अधिकारी बनना चाहती है। उसने कहा की वह रोजाना छह से सात घंटे पढ़ाई करती है। उसने विधायक आशीष शर्मा का भी आभार व्यक्त किया है।

 वहीं विधायक आशीष शर्मा ने बच्ची को शाल, टोपी और नगद इनाम देकर सम्मानित किया। विधायक आशीष ने कहा की ऐसे होनहार बच्चों को देखकर खुशी होती है। बच्ची ने अपने क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि बच्ची बहुत मेहनती है और आने वाले समय में जिला व प्रदेश का नाम रोशन करेगी। उन्होंने बच्ची व उसके परिजनों को बधाई दी एवं अगामी पढ़ाई के लिए भी हर सहयोग करने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here