
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 26 अगस्त का दिन होशियारपुर का लिए बहुत ही ऐतिहासिक एवं यादगार रहा। बांके बिहारी जी की कृपा और पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला के प्रयासों से होशियारपुर से दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेन का ट्रैक आगरा तक बढ़ाया गया ताकि श्रीधाम वृंदावन जाने वाले श्रद्धालु इसी ट्रेन के माध्यम से यहां से जा सकें और वापिस आ सकें।

इस ट्रेन के चलने से खासकर बुजुर्गों, जो बार-बार ट्रेन नहीं बदल सकते या बस व कार आदि में सफल नहीं कर सकते के लिए वरदान साबित होगी। पहले दिन चली ट्रेन में सफर करके लौटे श्रद्धालुओं ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि वहां पहुंचने पर श्रद्धालुओं का मथुरा प्रशासन द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा उन्होंने श्री बांके बिहारी जी के दर्शन करवाए और इस ट्रेन के चलने पर बधाई दी। जत्थे में शामिल भाजपा नेता साहिल सांपला ने बताया कि वहां पर प्रशासन ने बहुत बढिय़ा प्रबंध किया था तथा सभी श्रद्धालु बड़े आराम एवं सुरक्षा के एहसास में वहां पहुंचे। उन्होंने सभी की तरफ से मथुरा प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ अन्य श्रद्धालुओं ने कहा कि विजय सांपला के अथक प्रयासों से होशियारपुर को यह ट्रेन मिली है और इसके लिए उनका जितना भी धन्यवाद किया जाए कम है। उन्होंने कहा कि श्रीधाम वृंदावन के बाद अब अयोध्या जी के लिए ट्रेन चले, इसके लिए भी उन्होंने श्री सांपला से मांग की तथा उन्हें पूरी उम्मीद है कि 2024 में चुनाव जीतने के बाद सांपला जी होशियारपुर वासियों की इस मांग को भी जल्द से जल्द पूरा करवाएंगे।












