Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh पावरकाम ने कॉर्पोरेशन की सामग्री के दुरुपयोग के लिए 3 अधिकारियों को...

पावरकाम ने कॉर्पोरेशन की सामग्री के दुरुपयोग के लिए 3 अधिकारियों को किया निलंबित

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के ऊर्जा एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहाँ बताया पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरैंस नीति के अंतर्गत कॉर्पोरेशन की सामग्री का दुरुपयोग करने के लिए एक अतिरिक्त एस.ई. और दो एस.डी.ओ को निलंबित कर दिया है।

Advertisements

यहाँ जारी प्रैस बयान में यह प्रगटावा करते हुए ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने बताया कि पिछले समय के दौरान पी.एस.पी.सी.एल. के कुछ अधिकारियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के मामलों का गंभीर नोटिस लेते हुए एक अतिरिक्त एस.ई. सुखदर्शन पाल सिंह और दो एस.डी.ओ ज्ञान सिंह और हरमनदीप सिंह के विरुद्ध पी.एस.पी.सी.एल की सामग्री जैसे कि ए.सी.एस.आर कंडक्टर और 66 के.वी. के केवलों का दुरुपयोग करने पर तुरंत कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों को दो अलग-अलग मामलों में पी.एस.पी.सी.एल द्वारा प्राथमिक जांच के बाद निलंबित किया गया है।  
ऊर्जा मंत्री ने आगे कहा कि इन मामलों में चीफ़ इंजीनियरों और सुपरीटेंडैंट इंजीनियरों समेत अन्य अधिकारियों के शामिल होने की भी जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया गया उसे बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के किसी भी स्तर पर किसी भी कर्मचारी द्वारा की गई भ्रष्ट कार्यवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और भविष्य में भी दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जायेगी।  
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार द्वारा राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने की वचनबद्धता को दोहराते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले डेढ़ साल के दौरान 400 से अधिक भ्रष्ट व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की है और किसी भी राजनीतिज्ञ या अधिकारी समेत किसी को भ्रष्टाचार के किसी भी मामले में बख्शा नहीं गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here