संयुक्त किसान मोर्चा 20 से 22 फरवरी तक डीसी दफ्तर में देगा धरना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब के होशियारपुर चैप्टर की एक बैठक हरबंस सिंह संघा सदस्य एस.के.एम. की अध्यक्षता में होशियारपुर में हुई। इस बैठक में एस.के.एम. पंजाब द्वारा दिये गये कार्यक्रम को लागू करने पर विर्चा विमर्श हुआ। प्रैस को जानकारी देते हुए हरबंस सिंह संघा सदस्य संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब ने बताया कि 20, 21 तथा 22 फरवरी 2024 को डी.सी. दफ्तर होशियारपुर में धरना दिया जायेगा। यह धरने शम्भू बॉर्डर पर किसानों के उपर किए जा रहे अत्याचार के विरोध में दिये जा रहे हैं। इस बैठक में हरबंस सिंह संघा किसान कमेटी दोआबा पंजाब, जगतार सिंह भिंडर किर्ती किसान सभा, दविन्द्र सिंह कक्कों जम्हूरी किसान सभा, बलविंदर सिंह आल इंडिया किसान सभा, सतपाल सिंह बी.के.यू. कादियां तथा बी.के.यू. राजेवाल शामिल हुए।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here