गुरनाम सिंह मन्नण पंचतत्व में विलीन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। यूथ अकाली दल के सीनियर उपप्रधान गुरनाम सिंह मन्नण जिनका 27 जनवरी को रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी का उनके गांव मन्नण में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को उनके बेटे भगवानप्रीत सिंह ने मुखाग्नि दी।

Advertisements

इस अवसर पर सीनियर अकाली दल नेता तजिंदर सिंह सोढी, पूर्व मंत्री तीक्षण सूद, पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, जिला अध्यक्ष जतिंदर सिंह लाली बाजवा, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई, हरजीत सिंह मठारू, साहिल सांपला, बलराज सिंह चौहान, सतनाम सिंह, कुलदीप सिंह, सतनाम सिंह मनन, गोलडी रायत, प्रभपाल सिंह बाजवा, हरभजन सिंह धालीवाल, नीर्थ शर्मा, हरजिंदर सिंह विरदी, रविंदर पाल सिंह, मनदीप सिंह जसवाल, रणधीर सिंह भारज, गुरप्रीत सिंह कोहली, पंकज शर्मा, नवजिंदर सिंह बेदी सहित कई गांवों के पंचों, सरपंचों तथा गणमान्यों व इलाका निवासियों ने नम आंखों से गुरनाम सिंह को अंतिम विदाई दी।
मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. (सिटी) सुखविंदर सिंह ने परिवार के साथ दुख सांझा करते हुए आश्वासन दिया कि इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here