कांग्रेस-आप के बीच होगा गठबंधन, जाखड़ ने किया दावा

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन को लेकर पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि बीते दिन दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इस मीटिंग में गठबंधन पर चर्चा की गई। सुनील जाखड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा घोषित 8 उम्मीदवार बदले जाएंगे, क्योंकि दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की बात चल रही है।

Advertisements

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में पंजाब को लेकर कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा में कांग्रेस अध्यक्ष को धमकी दे रहे थे कि वह 2 दिन में चुप हो जाएंगे। जिसके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष एलओपी आप में शामिल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here