Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब द्वारा वोटरों को 70 पार’ की प्राप्ति...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब द्वारा वोटरों को 70 पार’ की प्राप्ति हेतु 1 जून को पूरे जोश से चुनाव बूथों पर जाने की अपील

एसएएस नगर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी. ई. ओ.), सिबिन सी, ने वोटरों को राज्य में ”इस बार 70 पार” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 1 जून को पूरे जोश के साथ पोलिंग बूथों पर जाने के लिए अपील की है। रविवार सुबह स्थानीय कम्युनिटी क्लबों और ग़ैर- सरकारी संगठनों के सहयोग के साथ आयोजित एक वॉकथॉन को बोगनविलिया गार्डन, फेज़ 4 मोहाली से हरी झंडी दिखाते हुए, मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने कहा कि वॉकथॉन का उद्देश्य मतदान में सक्रिय भागीदारी के महत्व के बारे जागरूकता पैदा करना और सेहतमंद जीवन शैली को उत्साहित करना है। इस प्रोग्राम में समाज के अलग-अलग क्षेत्रों के भागीदार शामिल हुए, जिन्होंने इस को सिस्टमैटिक वोटर एजुकेशन और इलैकटोरल पार्टीसीपेशन (सवीप) गतिविधि के हिस्से के तौर पर लोगों के साथ जुड़ने और उनको वोट डालने के लिए प्रेरित किया। 

Advertisements

वॉकथॉन में वोटिंग और ग्रीन मतदान की महत्ता पर ज़ोर दिया गया, जिसमें हिस्सा लेने वालों ने हरे रंग की टी- शर्टें और टोपियाँ पहनी हुई थीं, जिन पर ”हमारा मिशन- ग्रीन चुनाव” नारा लिखा था। भारत निर्वाचन आयोग ( ई. सी. आई.) द्वारा ग्रीन मतदान के संदेश को प्रफुल्लित करने के लिए हिस्सा लेने वालों को पौधे भी बाँटे गए। सी. ई. ओ. सिबिन सी ने ग्रीन चुनाव संदेश को दर्शाने के लिए बोगनविलिया गार्डन में एक पौधा भी लगाया। इस मौके पर उन्होंने हरे रंग की टी-शर्टें और कैंप भी लांच की। 

सी. ई. ओ. ने कहा कि मोहाली और बाकी सभी जिले वोटों के लिए तैयार हैं और मतदान में एक हफ़्ते से भी कम का समय रह गया है। मतदान बढ़ाने और अन्य ज्यादा वोटरों को आकर्षित करने के लिए, वोटिंग अधिकारों के बारे जागरूकता पैदा करने और अलग-अलग साधनों के द्वारा लोगों की भागीदारी को उत्साहित करने के लिए सवीप गतिविधियां जारी हैं। बुजुर्ग वोटरों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए, होम वोट ( 85 साल से और ज्यादा और दिव्यांगजन के लिए) नामक एक नयी पहलकदमी शुरू की गई है, जिससे उनको घर से ही वोट डालने का मौका दिया गया है। इसके इलावा, मोबाइल एप सक्षम बुज़ुर्गों और पी डब्ल्यू डी (दिव्यांग) वोटरों के लिए परिवहन सहूलतें प्राप्त करने के साथ-साथ चुनाव बूथों पर वालंटियरों की मदद और व्हीलचेयर हासिल करने में मददगार है। 

उन्होंने कहा कि राज्य के वोटरों का लगभग 49 प्रतिशत महिलाएं हैं, इसलिए बच्चों के लिए क्रेच, वेटिंग एरिया, गर्मी की स्थिति से निपटने के लिए ए.सी./ कूलर/ पंखे, शौचालय और अन्य कम से कम सहूलतों का प्रबंध करके उनकी तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि रैपीडो ने वोटरों को बूथों तक पहुँचाने के लिए अपनी मुफ़्त सेवाओं की पेशकश की है। उन्होंने वोटरों को उत्साहित करने के लिए सवीप के अंतर्गत की जा रही जागरूकता गतिविधियों में मीडिया के सहयोग का विशेष धन्यवाद किया। पंजाबी फ़िल्म अदाकार राज धालीवाल और अदाकार दर्शन औलख भी निर्वाचन आयोग की कोशिशों के प्रचार- प्रसार के लिए मौजूद थे। 

ए. डी. सी. (जी) – कम- अतिरिक्त ज़िला निर्वाचन अधिकारी विराज एस. टिड्डके, ने इस मौके पर सी. ई. ओ. पंजाब का स्वागत किया और 1 जून को अधिक से अधिक मतदान यकीनी बनाने के लिए जिले की तरफ से चुनाव तैयारियों के बारे जानकारी दी। इस मौके पर ज़िला नोडल अफ़सर सवीप, प्रो. गुरबख़शीश सिंह अंटाल, चुुनाव तहसीलदार संजय कुमार, सी. ई. ओ दफ़्तर से मनप्रीत अनेजा, चित्रकार गुरप्रीत सिंह नामधारी, चुनाव कानूनगो सुरिन्दर बत्रा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here